फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM APY: पति-पत्नी दोनों को सरकार दे रही है पांच-पांच हजार रुपये की पेंशन, जानिए क्या है स्कीम

Sun, 19 Nov 2023 12:22 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
Atal Pension Yojana: अक्सर देखने को मिलता है कि अगर रिटायरमेंट को लेकर ठीक समय पर फाइनेंशियल प्लानिंग न की जाए। ऐसे में व्यक्ति को 60 की उम्र के बाद कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस कारण वृद्धावस्था में व्यक्ति को मजबूरन किसी दूसरे के ऊपर आर्थिक रूप से निर्भर होना पड़ता है। अगर आप भी अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक रूप से सुरक्षित करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। केंद्र सरकार की इस योजना में निवेश करके आप अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको पांच हजार रुपये की पेंशन मिलती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -  
विज्ञापन

2 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
अगर आप भी अटल पेंशन योजना में निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में इस स्कीम में निवेश करने से पहले आपको कुछ बातों के बारे में जान लेना चाहिए। अटल पेंशन योजना में केवल 18 से 40 साल के बीच की उम्र के लोग ही निवेश कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : Istock
आप जिस उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। उसी के आधार पर निवेश राशि को तय किया जाता है। अगर आप 18 की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश इस स्कीम में करना होता है। 

4 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
वहीं अगर आप और आपकी पत्नी दोनों इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं। ऐसे में दोनों की उम्र जब 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद पति-पत्नी दोनों को हर महीने पांच-पांच हजार रुपये की पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Atal Pension Yojana - फोटो : istock
इस स्कीम में अगर आप आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र, स्थायी पते का प्रमाण, पासपोर्ट साइज फोटो, बैंक खाता पासबुक आदि दस्तावेजों का होना जरूरी है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें