kapil Dev - "I always breathe cricket" हम सब के लिए भी आज का दिन क्रिकेट को ब्रेथ करने का है। क्रिकेटिंग इतिहास में आज यानी 19 नवंबर, 2023 की तारीख ऐतिहासिक होने वाली है। वर्ल्ड कप 2023 के खिताब को अपने नाम करने के लिए क्रिकेटिंग जगत की दो दिग्गज टीमें भारत और ऑस्ट्रेलिया आमने सामने हैं। महामंच तैयार है, खिलाड़ी तैयार हैं और दर्शक भी तैयार हैं। इंतजार है तो बस समय का। दोपहर दो बजे से यह महामुकाबला शुरू हो जाएगा, जहां बल्ले से निकला हर एक स्ट्रोक और हवा में लहराती हर एक गेंद क्रिकेटिंग इतिहास में नई गाथा लिखेगी। इसी कड़ी में आज हम कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने घर में स्टेडियम जैसा एक क्रिकेटिंग माहौल तैयार कर सकते हैं। इससे मैच देखने के लुत्फ में और भी ज्यादा वृद्धि हो जाएगी। आइए जानते हैं -