Iron Cooler vs Plastic Cooler: मई महीने की शुरुआत हो चुकी है। भारत के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर चुका है। इस भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग कई तरह के उपाय कर रहे हैं। कुछ लोग इससे बचने के लिए एसी का उपयोग कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग कूलर का उपयोग कर रहे हैं। कई लोग ऐसे भी है जो कूलर खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं। जब आप कूलर खरीदने बाजार में निकलेंगे तो देखेंगे कि आपको बाजार में दो तरह के कूलर दिख रहे हैं, एक तो प्लास्टिक का और दूसरा लोहे का। लेकिन सवाल यह है कि प्लास्टिक कूलर और लोहे के कूलर में से कौन सा आपके लिए बेस्ट है? आइए इस लेख में दोनों के फायदे, नुकसान के बारे में विस्तार से समझते हैं।