फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

EPFO: हाथ से फॉर्म भरने से लेकर ऑनलाइन तक, जाने कितना बदल गया है पीएफ खाते से पैसे निकालने का प्रोसेस

Thu, 26 Jun 2025 03:49 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

EPFO Portal Update: नौकरीपेशा लोगों का पीएफ खाता होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पिछले कुछ वर्षों में कैसे ये पूरा सिस्टम कागज-पेपर से उठकर ऑनलाइन हो गया है। अब पीएफ से जुड़ा हर काम पहले के मुकाबले काफी जल्दी हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 6
पीएफ से पैसे अब कितने दिन में निकल जाते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PF Withdrawal Process: आज के समय में लगभग हर चीज बदलती हुई नजर आ रही है। नई तकनीक के आ जाने से अधिकतर काम ऑनलाइन हो गए हैं। जैसे, बैंकिंग से जुड़े काम हो या फिर शॉपिंग करनी हो या कोई दूसरा सामान मंगवाना हो आदि। अब आप को हर काम के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ती है क्योंकि वो आपके एक ऑनलाइन क्लिक से जो हो जाता है।

जैसे, पीएफ को ही ले लीजिए। दरअसल, जो लोग नौकरी करते हैं उनका नियमों के तहत पीएफ कटता है। जो भी महीने की सैलरी आती है उसमें से एक निश्चित अमाउंट कटकर कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा होता है और उतना ही पैसा कंपनी भी उस खाते में जमा करती है। यही नहीं, इस पर सालाना ब्याज भी मिलता है। इन सबके बीच क्या आप ये जानते हैं कि समय के समय पीएफ से पैसे निकालने का प्रोसेस कितना बदल चुका है? अगर नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 6
पीएफ से पैसे अब कितने दिन में निकल जाते हैं? - फोटो : Adobe Stock
पहले भरना होता था फॉर्म?
  • अगर कुछ वर्ष पीछे जाएंगे तो देखेंगे कि पहले पीएफ से पैसे निकालने के लिए ऑफलाइन फॉर्म भरना होता था यानी पहले पैन से फॉर्म भरो और फिर इसे अपनी कंपनी को जमा करो। इसके बाद आपकी कंपनी इस फॉर्म को पीएफ ऑफिस भेजती थी और तब जाकर कुछ दिनों के भीतर आपके बैंक खाते में पीएफ के पैसे आते थे।
विज्ञापन

3 of 6
पीएफ से पैसे अब कितने दिन में निकल जाते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • पहले पीएफ निकालने के लिए तीन तरीके के फॉर्म भरे जाते थे जिसमें फॉर्म 19, फॉर्म 10C और फॉर्म 31 शामिल थे। फॉर्म 19 का उपयोग अंतिम निपटान के लिए, फॉर्म 10C का उपयोग पेंशन निकासी के लिए, और फॉर्म 31 का उपयोग आंशिक निकासी के लिए किया जाता था। पर अब ये सब सिस्टम पूरी तरह बदल चुका है।

4 of 6
पीएफ से पैसे अब कितने दिन में निकल जाते हैं? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन हो गया है सबकुछ आसान
  • अब अगर ईपीएफओ के कामों को देखेंगे तो लगभग अधिकतर काम ऑनलाइन ही हो गए हैं। इसमें सबसे आसान सिस्टम पैसे निकालने का हो गया है। नौकरी के बीच में अगर आपको पैसों की जरूरत है तो आप 5 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं जिसमें ऑटो मोड सेटलमेंट की सुविधा है यानी तीन दिन के भीतर आपके बैंक खाते में पैसे आ जाते हैं। इसमें बीमार, एजुकेशन, शादी और घर बनाने के लिए कारण चुनना होता है।
विज्ञापन

5 of 6
पीएफ से पैसे अब कितने दिन में निकल जाते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • अब पहले की तरह नौकरी छोड़ने के बाद आपको अलग-अलग फॉर्म नहीं भरना होता। बल्कि, ऑनलाइन पोर्टल https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर जाकर पैसे के लिए अप्लाई करना है और फिर कुछ दिनों के अंदर आपके बैंक खाते में पीएफ के पैसे आ जाते हैं। प्रोसेस इतना सरल हो गया है कि अब पीएफ खाताधारकों को दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीएफ से पैसे अब कितने दिन में निकल जाते हैं? - फोटो : Adobe Stock
आने वाला है एटीएम कार्ड
  • भले ही मौजूदा समय में पीएफ से एडवांस या पूरे पैसे निकालने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होता है, लेकिन जल्द ही ये व्यवस्था भी खत्म हो सकती है क्योंकि ईपीएफओ 3.O लॉन्च कर एटीएम कार्ड लाने वाला है। इससे पीएफ खाताधारक एटीएम मशीन के जरिए तय लिमिट तक पैसे अपने पीएफ खाते से निकाल सकेंगे। इसे यूपीआई से भी जोड़ा जा रहा है। ऐसे में समझा जा सकता है कि पिछले कुछ वर्षों की तुलना में पीएफ खाते से पैसे निकालने का प्रोसेस कितना बदल चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें