फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Duplicate DL: गुम हो चुका है आपका ड्राइविंग लाइसेंस, तो इस आसान तरीके बनवा सकते हैं अपना डुप्लीकेट डीएल

Thu, 26 Jun 2025 03:21 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Get a Duplicate Driving License: अक्सर लोगों को इस बारे में पता नहीं होता है कि ड्राइविंग लाइसेंस के गुम होने के बाद उसे दोबारा कैसे बनवाया जाता है। ड्राइविंग लाइसेंस गुम होने के बाद आप अपना डुप्लीकेट डीएल ऑनलाइन बनवा सकते हैं। -
विज्ञापन
1 of 5
How to Get a Duplicate Driving License - फोटो : Amar Ujala
How to Get a Duplicate Driving License: वाहन चलाने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना जरूरी है। ड्राइविंग लाइसेंस आपको वाहन चलाने के लिए कानूनी अधिकार देता है। यही नहीं ड्राइविंग लाइसेंस का इस्तेमाल कई जगहों पर महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में भी किया जाता है। कई बार देखने को मिलता है कि हमारा ड्राइविंग लाइसेंस गुम हो जाता है। ड्राइविंग लाइसेंस का गुम होना या क्षतिग्रस्त होना आपके लिए कई तरह की परेशानी खड़ी कर सकता है। बिना ड्राइविंग लाइसेंस के अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो यह नियमों के खिलाफ है। अक्सर लोगों को इस बारे में पता नहीं होता है कि ड्राइविंग लाइसेंस के गुम होने के बाद उसे दोबारा कैसे बनवाया जाता है। ड्राइविंग लाइसेंस गुम होने के बाद आप अपना डुप्लीकेट डीएल ऑनलाइन बनवा सकते हैं। आज हम आपको डुप्लीकेट डीएल बनवाने की प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
How to Get a Duplicate Driving License - फोटो : Adobe Stock
ड्राइविंग लाइसेंस के हुम होने के बाद सबसे पहले आपको इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने में जाकर देनी होगी। इस दौरान आपको डीएल गुम या चोरी होने की एफआईआर दर्ज करानी है ताकि इसका प्रमाण आपके पास हो। यह करने के बाद आपको इस वेबसाइट Parivahan.gov.in पर विजिट करना है।
विज्ञापन

3 of 5
How to Get a Duplicate Driving License - फोटो : Adobe Stock
नेक्स्ट स्टेप पर आपको Driving License Related Services में जाना है। यहां अपने राज्य का चुनाव करने के बाद Apply for Duplicate DL के ऑप्शन पर क्लिक करना है। यहां से आप डुप्लीकेट डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

4 of 5
How to Get a Duplicate Driving License - फोटो : Adobe Stock
आवेदन करते समय आपको एफआईआर की कॉपी, एड्रेस प्रूफ, उम्र का प्रमाण पत्र, फोटो और फॉर्म-2 आदि जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना है। अगर आपके पास पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो कॉपी या डिटेल है तो वह काम आ सकती है। सभी जरूरी डिटेल्स को फिल करने के बाद आपको शुल्क जमा करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to Get a Duplicate Driving License - फोटो : Adobe Stock
आवेदन पूरा होने के बाद आपको Acknowledgment Slip और रेफरेंस नंबर मिलेगा। इसे आपको सुरक्षित रखना है। कुछ मामलों में बायोमेट्रिक या फोटो वेरिफिकेशन के लिए आपको आरटीओ ऑफिस जाना पड़ सकता है। डुप्लीकेट डीएल बनने के बाद इसकी सूचना आपको एसएमएस या मेल पर मिल जाएगी। इसके बाद आपके घर पर पोस्ट के जरिए इसे भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें