PF UAN Number Activate Process in Hindi: अगर आप नौकरीपेशा हैं तो जाहिर है कि आपको हर महीने सैलरी मिलती होगी? वहीं, इस पैसे में से कुछ पैसे ईएसआईसी या मेडिकल इंश्योरेंस, पीएफ जैसी चीजों के लिए काटे जाते हैं। दरअसल, सरकार की इकाई कर्मचारी भविष्य निधि संगठन प्राधिकरण यानी ईपीएफओ द्वारा नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खाते खोले जाते हैं जिसके बाद इन खातों में कर्मचारी की सैलरी से हर महीने एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और इतना ही पैसा कंपनी भी जमा करती है। फिर इस पैसे पर ईपीएफओ सालाना ब्याज भी देता है। पर क्या आप जानते हैं कि अगर आप पीएफ खाताधारक हैं तो आपके लिए यूएएन नंबर के बारे में जानना और इसे एक्टिवेट करवाना बेहद जरूरी हो जाता है? तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...