फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: आपकी बेटी को मिलेंगे 1 लाख रुपये, कमाल की है ये सरकारी योजना

Tue, 06 Aug 2024 05:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Lado Protsahan Yojana - फोटो : Istock
केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा विभिन्न वर्ग से जुड़े लोगों के उत्थान के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको राजस्थान सरकार की एक शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम लाडो प्रोत्साहन योजना है। योजना का उद्देश्य राज्य में लड़कियों को शिक्षा की दिशा में बढ़ावा देना है। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार राज्य की बच्चियों को करीब 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दे रही है। इस योजना का उद्देश्य राज्य में गरीब परिवार की लड़कियों को आर्थिक स्तर पर मजबूत करके उनकी शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा राजस्थान सरकार इस योजना के जरिए राज्य में लिंग भेद को रोककर माता पिता को बच्चियों को स्कूल में भेजने के लिए प्रोत्साहित करना चाहती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ खाते से कब-कब निकाला जा सकता है पैसा? - फोटो : Istock
लाडो प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 1 लाख रुपये का लाभ लड़कियों को जन्म से लेकर 21 साल तक की उम्र तक किस्तों में दिया जाता है। अगर आप भी राजस्थान सरकार की इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ खाते से कब-कब निकाला जा सकता है पैसा? - फोटो : Istock
इस स्कीम का लाभ वही लड़कियां ले सकती हैं, जो राजस्थान की मूल निवासी हैं। इस योजना का लाभ उन्हीं लड़कियों को मिलेगा जिनका जन्म राजकीय चिकित्सालय या फिर अधिस्वीकृत निजी चिकित्सालय में हुआ है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कब-कब किस्त के पैसे बेटी को मिलेंगे। 

4 of 5
Investment - फोटो : Istock
  • पहली किस्त - बेटी के जन्म के समय 2500 रुपये
  • दूसरी किस्त - बेटी के एक साल होने के बाद 2500 रुपये
  • तीसरी किस्त - बेटी जब पहली कक्षा में प्रवेश करेगी 4 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : Istock
  • चौथी किस्त - बेटी जब छठवी कक्षा में प्रवेश करेगी 5 हजार रुपये
  • पांचवी किस्त - बेटी जब दसवीं कक्षा में प्रवेश करेगी 11 हजार रुपये
  • छठवी किस्त - बेटी जब 12वीं कक्षा में प्रवेश करेगी 25 हजार रुपये
  • सातवीं किस्त - बेटी जब कॉलेज से पास हो जाएगी या उसकी उम्र 21 साल की होगी उस समय उसको 50 हजार रुपये मिलेंगे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें