PF Balance Check: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ के बारे में तो आप जानते ही होंगे? और अगर आप नौकरीपेशा हैं तो फिर आप समझ सकते हैं कि पीएफ के जरिए कैसे आपकी आर्थिक मदद हो सकती है। नियमों के मुताबिक, जिन कंपनियों के कर्मचारियों का पीएफ कटता है, उनको इस पर सरकार की तरफ से ब्याज भी दिया जाता है। दरअसल, पीएफ खाते में हर महीने कर्मचारी की सैलरी में से एक निश्चित अमाउंट काटकर पीएफ खाते में जमा किया जाता है। पर यहां पर सवाल ये उठता है कि क्या आप जानते हैं कि आपकी कंपनी हर महीने आपके पीएफ खाते में पैसे जमा कर भी रही है या नहीं? शायद नहीं, तो ऐसे में आप चाहें तो घर बैठे ये जान सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में हर महीने पैसे जमा हो रहे हैं या फिर नहीं। तो चलिए इसका तरीका जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...