फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PF Balance: कई साल नौकरी करने के बाद कितना इकट्ठा हो गया है पीएफ का पैसा? इन तरीकों से कर सकते हैं चेक

Tue, 12 Nov 2024 08:36 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपका पीएफ खाता है? अगर हां तो इस खाते में आपकी सैलरी से एक निश्चित अमाउंट काटकर जमा किया जाता है और इस पैसे पर ब्याज भी मिलता है। पर क्या आप जानते हैं आपके पीएफ खाते में कितना पैसा जमा हो चुका है?
विज्ञापन
1 of 5
पीएफ का बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala
PF Balance Check Process: नौकरीपेशा लोगों को सैलरी भले ही कंपनी देती है, लेकिन सरकार ने उनके लिए एक सुविधा दे रखी है जिसका नाम पीएफ खाता है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ इन पीएफ खातों का संचालन करता है। इसमें जो लोग नौकरी करते हैं उनका पीएफ खाता खोला जाता है और कर्मचारी की हर महीने की सैलरी से कुछ पैसे जमा किए जाते हैं और उतने ही पैसे कंपनी भी कर्मचारी के पीएफ खाते में जमा करती है। इसके बाद इस पैसे पर ब्याज दिया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हो गए हैं या आपके पीएफ खाते में अब तक कितना ब्याज मिला है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं और इसके तरीके क्या हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएफ का बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
इन तरीकों से चेक कर सकते हैं बैलेंस:-

तरीका नंबर 1
  • आप मैसेज द्वारा अपने पीएफ खाते का बैलेंस चेक कर सकते हैं
  • आपको करना ये है कि अपने मैसेज बॉक्स में जाकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से EPFOHO UAN लिखकर 7738299899 नंबर पर मैसेज करना है
  • फिर आपको एक मैसेज मिलता है जिसमें आपके पीएफ खाते के बैलेंस के बारे में जानकारी दी होती है
विज्ञापन

3 of 5
पीएफ का बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
तरीका नंबर 2

स्टेप 1
  • अगर आपका भी पीएफ खाता है और हर महीने आपकी सैलरी से कटकर इसमें पैसे जमा होते हैं तो आप जान सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा हो गए हैं
  • आपको इसके लिए सबसे पहले ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login पर जाना है
  • फिर यहां पर जाकर आपको लॉगिन करना है

4 of 5
पीएफ का बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • लॉगिन करने के बाद आपको यहां पर मेंबर आईडी का विकल्प दिखेगा, जहां आपको अपनी वो आईडी चुननी है जिसकी आप पासबुक देखना चाहते हैं
  • फिर आपको व्यू पासबुक पर क्लिक करना है
  • इसके बाद आपको अपनी पासबुक दिखेगी जिसमें आप जान सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में कितने पैसे जमा है और क्या ब्याज मिला है जैसी बाकी जानकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएफ का बैलेंस कैसे चेक कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
तरीका नंबर 3
  • आप अपने पीएफ खाते का बैलेंस मिस्ड कॉल नंबर द्वारा भी चेक कर सकते हैं
  • आपको इसमें अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ईपीएफओ के नंबर 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करनी है
  • इसके बाद आपको ईपीएफओ द्वारा मैसेज प्राप्त होता है जिसमें आपके बैलेंस की जानकारी होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें