फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pet Dog Rules: अगर आपके घर में भी है पालतू कुत्ता, तो इन बातों का रखें खास ध्यान, वरना आ सकती हैं दिक्कतें

Wed, 14 Sep 2022 01:08 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Pet Dog Rules - फोटो : Istock
Pet Dog Rules: हम में से अधिकतर लोग अपने घरों में पालतू जानवरों को पालना पसंद करते हैं। देश में ऐसे लोगों को संख्या काफी अधिक है, जिनको कुत्तों से काफी लगाव होता है। ऐसे में वो अपने साथ इन्हें अपने घर में पाल कर रखते हैं। आज बाजार में आपको कई नस्ल के कुत्ते आसानी से मिल जाएंगे। अपनी नस्ल के आधार पर कई कुत्ते फ्रेंडली, तो कई गुस्सैल मिजाज के होते हैं। हालांकि, दोनों ही स्थिति में इनका स्वभाव कैसा रहेगा? इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। अक्सर इन पालतू कुत्तों के हमलों की कई खबरें सामने निकलकर आती रहती हैं। वहीं बीते कुछ महीनों में पालतू कुत्तों के हमले के कई मामले सामने निकलकर आए हैं। कई बार तो इन कुत्तों के हमलों में लोगों की जान तक चली गई है। अगर आप भी अपने घरों में कुत्तों को पालते हैं। ऐसे में आपको कुत्तों को पालने से पहले कुछ बातों को जान लेना चाहिए। वरना आपको भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 5
Pet Dog Rules - फोटो : Istock

समय समय पर टीके लगवाएं

आपको अपने पालतू कुत्तों को नियमित रूप से टीके लगवाते रहना चाहिए। कुत्तों को अलग अलग वैक्सीन लगवाना जरूरी है। कुत्तों को कोरोना वैक्सीन के साथ 7 तरह के अलग अलग टीके लगवाना होता है।
विज्ञापन

3 of 5
Pet Dog Rules - फोटो : Istock

दरवाजे के बाहर कुत्तों से सावधान का बोर्ड लगवाएं

अगर आप अपने घरों में कुत्तों को पालते हैं। इस स्थिति में आपको अपने घरों के बाहर दरवाजे पर कुत्तों से सावधान का बोर्ड जरूर लगवाना चाहिए। ऐसे में जब कोई अंजान शख्स आपके घर पर आएगा, तो वह पहले ही सावधान हो जाएगा। 

4 of 5
Pet Dog Rules - फोटो : Istock

डॉग मास्क का उपयोग करें

कुत्तों को दिन में दो से तीन बार बाहर घुमाने ले जाना पड़ता है। ऐसे में आप जब भी अपने कुत्ते को बाहर घुमाने के लिए ले जाएं, तो उसके मुंह पर डॉग मास्क जरूर लगाएं। डॉग मास्क लगाने पर आपका कुत्ता किसी दूसरे व्यक्ति को अंजाने में नहीं काट पाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Pet Dog Rules - फोटो : Istock

अच्छी ट्रेनिंग दें

अक्सर लोग कुत्तों को अपने साथ कहीं पर लेकर चले जाते हैं। हालांकि, कई ऐसी जगहें होती हैं, जहां पर कुत्तों को ले जाने पर पाबंदी होती है। ऐसे में आपको अपने कुत्तों को इन जगहों पर ले जाने से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको अपने कुत्ते की सही से ट्रेनिंग भी देते रहना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें