फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sukanya Samriddhi Yojana: बड़ा आसान है सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खुलवाना, जानें क्या है प्रोसेस

Wed, 14 Sep 2022 11:00 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock
Sukanya Samriddhi Yojana: बेटी के जन्म लेने के बाद उसके भविष्य और शादी की चिंता हमें काफी पहले से होने लगती है। ऐसे में हम लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। हालांकि, आज की इस बढ़ती मुद्रास्फीति के दौर में आपके बचत के पैसों की वैल्यू को महंगाई एक दीमक की भांति खत्म करती जा रही है। ऐसे में आपको उसे एक अच्छी जगह पर निवेश करना चाहिए, जहां रिटर्न मिलने की संभावना काफी ज्यादा रहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए की गई है। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। आप अपने बचत के पैसों को यहां निवेश करके अपने बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं सुकन्या समृद्धि स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock
सुकन्या समृद्धि स्कीम में आप न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि स्कीम में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के सेक्शन 80C के तहत छूट भी मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock
वर्तमान समय में सुकन्या समृद्धि स्कीम में निवेश करने पर 7.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है। इस स्कीम में निवेश करने पर कुछ सालों की अवधि में आपके पैसे दोगुने हो जाते हैं।

4 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock
सुकन्या समृद्धि स्कीम में खाता खुलवाने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसके लिए बालिका के माता पिता को अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक में ब्रांच में जाना होगा। यहां आपको आवेदन फॉर्म मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock
इस आवेदन फॉर्म में आपको अपनी सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना है। इसके बाद अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को इस फॉर्म के साथ अटैच करके पोस्ट ऑफिस या बैंक ब्रांच में जाकर जमा करना है। इस आसान प्रोसेस को फॉलो करके आप आसानी से सुकन्या समृद्धि योजना में अपना खाता खुलवा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें