RBI Action on Paytm: क्या आप पेटीएम एप का इस्तेमाल करते हैं? क्या आपका इसमें बैंक खाता है? शायद आपका इस बैंक खाते में पैसा भी जमा हो और भी बहुत कुछ इस वक्त आपके मन में चल रहा होगा, जो लाजमी भी है। दरअसल, देश की सबसे बड़ी फिनटेक कंपनी पेटीएम पर भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई ने बड़ी रोक लगाई है। पेटीएम पेमेंट्स बैंक की सभी सेवाओं पर आरबीआई द्वारा एक मार्च से रोक लगा दी गई है। हालांकि, पैसे निकालने और ट्रांसफर की अनुमति दी गई है। ऐसे में पेटीएम यूजर्स के मन में सवाल चल रहा होगा कि अब उनके पैसे का क्या होगा? उनके बैंक खाते का क्या होगा और उनके फास्टैग का क्या होगा? तो चलिए इन सवालों के जवाब जानने की कोशिश करते हैं...