भारत में खाना बनाने के लिए एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग बड़े पैमाने पर किया जाता है। बीते कुछ सालों में एलपीजी गैस की कीमतों में काफी वृद्धि हुई है, जिसका बुरा असर लोगों की जेबों पर पड़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ डिजिटलीकरण के इस दौर में भारत में पेटीएम, फोन पे, अमेजन पे आदि का चलन भी काफी बढ़ा है। ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ये कंपनियां समय समय पर कई खास ऑफर्स लाती रहती हैं। इसी कड़ी में पेटीएम अपने ग्राहकों को गैस बुकिंग करने पर एक शानदार ऑफर दे रहा है। इस ऑफर के अंतर्गत आपको पेटीएम से गैस सिलेंडर को बुक करने पर 30 रुपये का फ्लैट कैशबैक मिलेगा। इस कैशबैक का लाभ पेटीएम के नए यूजर्स ही उठा सकते हैं। इसका फायदा उठाने के लिए आपको गैस बुकिंग के समय एक प्रोमो कोड का इस्तेमाल करना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -