खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दिवाली अभियान के तहत नोएडा में 550 किलोग्राम नकली पनीर को जब्त किया है। देश के विभिन्न क्षेत्रों से समय समय पर मिलावटी पनीर के पकड़े जाने की खबर सामने आती रहती हैं। इन मिलावटी पनीर का सेवन करने से आपकी सेहत पर कई तरह के गंभीर असर पड़ सकते हैं। मिलावटी पनीर में डिटर्जेंट, यूरिया, स्टार्च, सिंथेटिग रंग जैसे हानिकारक पदार्थ मिलाए जाते हैं।
कई मुनाफाखोर विक्रेता थोड़े पैसों की लालच में उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को दांव पर लगा देते हैं। आज के समय बाजार में मिलावटी पनीर की बिक्री इतनी तेजी से हो रही कि यह पहचान पाना काफी मुश्किल है कि कौन सा पनीर असली है या और कौन सा नकली? हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी पनीर की पहचान कर सकते हैं।