Paneer Adulteration: क्या हम जो खाना खा रहे हैं वो एकदम सही है? कहीं उसमें किसी तरह की कोई मिलावट तो नहीं है? ऐसा इसलिए क्योंकि आजकल बाजार में आसानी से नकली चीजें असली के नाम पर बेकी जा रही हैं। कोई त्योहार आता है, तो मिलावट शुरू हो जाती है और बाकी चीजों में भी मिलावटखोर मिलावट करने से बाज नहीं आते हैं। पर आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि ये मिलावट वाली चीजें आपके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती हैं, जो आपको या आपके परिवार को बीमार कर सकती हैं। जैसे- मिलावट वाला पनीर। आप जब भी पनीर खरीदें, तो आप कुछ तरीकों की मदद से ये जान सकते हैं कि ये नकली पनीर है या फिर असली पनीर। तो चलिए जानते हैं ये तरीके कौन से हैं...