फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: आखिर ट्रेन के बीच में ही क्यों लगाए जाते हैं एसी कोच? जानिए क्या है इसके पीछे का कारण

Sun, 09 Oct 2022 12:29 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: भारतीय रेलवे नेटवर्क की गिनती दुनिया के विशाल रेल नेटवर्कों में की जाती है। इंडियन रेलवे देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करती है। भारतीय रेलवे ज्यादा सुगम और सुरक्षित माध्यम है। इसी वजह से देश में रोजाना करोड़ों लोग इससे सफर करते हैं। वहीं भारतीय रेलवे से जुड़ी कई बातें ऐसी हैं, जिनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। क्या आपको इस बारे में पता है कि भारतीय ट्रेनों में एसी के कोच हमेशा बीच में ही क्यों लगाए जाते हैं? भारतीय रेलवे से जुड़े इस तथ्य के बारे में बेहद कम लोग ही जानते होंगे। आज हम आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं। भारतीय ट्रेनों में इंजन के बाद जनरल कोच लगे होते हैं। उसके बाद स्लीपर और बीच में एसी कोच लगे होते हैं। इसके बाद दोबारा स्लीपर कोच और उसके जनरल डिब्बे लगते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं आखिर ट्रेन के बीच में ही क्यों लगाए जाते हैं एसी कोच?
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
ट्रेन के बीच में एसी कोच को यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लगाया जाता है। रेलवे स्टेशनों पर एग्जिट गेट उसके बिल्कुल बीच में होते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
ऐसे में एसी कोच में जो यात्री सफर करते हैं। उनको लगेज के साथ आने जाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस कारण ट्रेन जब प्लेटफॉर्म पर रुकती है। ऐसे में एसी कोच बीच में होने की वजह से वहां से एग्जिट गेट पास होता है।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
ट्रेन के बीच में एसी कोच अंग्रेजों के समय से लगते चले आ रहे हैं। शुरुआती दौर में स्टीम इंजन जब हुआ करते थे। उस दौरान एसी कोच आगे की तरफ लगा करते थे। ऐसे में कोच के भीतर इंजन की आवाज से काफी शोर होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एसी कोच को इंजन से दूर लगाया जाने लगा। इन्हीं कारणों की वजह से ट्रेन के बीच में एसी कोच को लगाया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें