फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावधान: कहीं आपका पैन कार्ड नकली तो नहीं? एक क्लिक में ऐसे करें चेक

Thu, 02 May 2024 12:17 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कैसे पता करें पैन कार्ड असली है या नकली? - फोटो : Amar Ujala
Real or Fake Pan Card Difference: आप जब किसी सरकारी काम को करवाने जाते हैं या फिर किसी प्राइवेट सेक्टर से जुडे काम को करवाने, तो आपको कई तरह के दस्तावेज चाहिए होते हैं। ठीक इसी तरह जब बात बैंक में खुता खुलवाने की आती है, लोन लेने की आती है, आयकर रिटर्न दाखिल करने की आती है आदि। तो ऐसे में आपको एक दस्तावेज चाहिए होता है और वो है आपका पैन कार्ड, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आपका पैन कार्ड नकली निकल गया तो फिर क्या होगा? दरअसल, ज्यादातर लोग एजेंट के जरिए पैन कार्ड बनवाते हैं, ऐसे में ये संभावना हो सकती है कि आपका पैन कार्ड नकली हो। पर आपको चिंता नहीं करनी है, क्योंकि यहां जो तरीका बताया जा रहा है आप उससे असली-नकली पैन कार्ड का पता लगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं वो तरीका...
विज्ञापन

2 of 6
कैसे पता करें पैन कार्ड असली है या नकली? - फोटो : Istock
क्यूआर कोड वाले ऐसे चेक कर सकते हैं:-

स्टेप 1
  • जिन लोगों के पैन कार्ड में क्यूआर कोड है, उन्हें सबसे पहले प्ले स्टोर पर जाकर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट द्वारा जारी किए गए 'पैन क्यूआर कोड रीडर' एप को डाउनलोड करना है
  • फिर इस एप को इंस्टॉल भी कर लें
विज्ञापन

3 of 6
कैसे पता करें पैन कार्ड असली है या नकली? - फोटो : Istock
स्टेप 2
  • एप के इंस्टॉल होने के बाद आपको इस एप को खोलना है
  • जहां आप देखेंगे कि कैमरा व्यूफाइंडर पर हरे रंग का प्लस का निशान है
  • आपको इस व्यूफाइंडर से पैन कार्ड पर बने हुए क्यूआर कोड को कैप्चर करना है

4 of 6
कैसे पता करें पैन कार्ड असली है या नकली? - फोटो : Istock
स्टेप 3
  • जैसे ही पैन कार्ड का क्यूआर कैप्चर हो जाएगा, तो बीप की आवाज आएगी
  • इसके बाद एप में आपके पैन कार्ड की जानकारी आ जाएगी
  • जानकारी को पैन कार्ड से मिला लें, अगर ये मिलान खा रही हैं तो पैन कार्ड असली है और जानकारी न मिलने पर ये नकली हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
कैसे पता करें पैन कार्ड असली है या नकली? - फोटो : istock
बिना क्यूआर कोड वाले ऐसे करें चेक:-

स्टेप 1
  • जिन लोगों के पैन कार्ड में क्यूआर कोड नहीं है, वो भी असली-नकली पैन कार्ड का पता लगा सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट www.incometax.gov.in/iec/foportal पर जाना है
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैसे पता करें पैन कार्ड असली है या नकली? - फोटो : istock
स्टेप 2
  • यहां पर आपको 'वेरिफाई यॉर पैन स्टेटस' पर क्लिक करना है और फिर आपसे एक नए पेज पर आपकी जानकारियां मांगी जाएंगी
  • आपको यहां पर पैन कार्ड की सभी जानकारी भरनी है, जिसके बाद आपको एक मैसेज आएगा
  • इसमें जानकारियां होंगी जिन्हें आपको स्क्रीन पर दी हुई जानकारी और अपने पैन कार्ड से मिला लेना है
  • अगर ये सब जानकारी मिलती हैं, तो पैन कार्ड असली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें