फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAN Card: जल्द से जल्द करें यह जरूरी काम, वरना निष्क्रिय हो जाएगा आपका पैन कार्ड

Sun, 20 Nov 2022 01:32 PM IST
संकल्प सिंह कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PAN Aadhaar Link - फोटो : अमर उजाला
PAN Aadhaar Link: देश में ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जिन्होंने अब तक अपने आधार कार्ड को पैन कार्ड से लिंक नहीं कराया है। अगर आपने अब तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इसको लिंक करा लेना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। उसके जरिए आप अपने जरूरी कामों को पूरा नहीं कर सकेंगे। पैन-आधार लिंकिंग को लेकर इनकम टैक्स विभाग ने चेतावनी भी जारी कर दी है। पिछले लंबे समय से पैन-आधार लिंकिंग डेट की डेडलाइन बढ़ती जा रही है। वहीं 30 जून के बाद जो लोग अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा रहे हैं। उनको एक हजार रुपये का लेट फाइन भरना पड़ रहा है। वहीं अब केवल 31 मार्च 2023 तक ही पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराया जा सकता है। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
PAN Aadhaar Link - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में इनकम टैक्स विभाग ने आधार-पैन लिंकिंग को लेकर एक चेतावनी जारी की है। इनकम टैक्स ने अपने ट्वीट में लिखा है - "आयकर अधिनियम, 1961 के अनुसार, पैन को आधार से लिंक करने की अंतिम तिथि, उन सभी पैन धारकों के लिए जो छूट की श्रेणी में नहीं आते हैं, 31.3.2023 है। पैन को आधार से लिंक न करने पर पैन निष्क्रिय हो जाएगा। देर न करें, आज ही लिंक करें!"
विज्ञापन

3 of 5
PAN Aadhaar Link - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप इस डेडलाइन से पहले अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपका पैन कार्ड डिएक्टिवेट हो जाएगा। 

4 of 5
PAN Aadhaar Link - फोटो : amar ujala
पैन कार्ड निष्क्रिय होने के बाद आप म्यूचुअल फंड, स्टॉक मार्केट में निवेश करने या बैंक अकाउंट में अपना खाता खुलवा नहीं सकेंगे। इसके अलावा आप अपने पैन कार्ड को किसी दस्तावेज के रूप में भी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PAN Aadhaar Link - फोटो : अमर उजाला
पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए आपको www.incometax.gov.in पर विजिट करना है। यहां विजिट करके आप अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं। 

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन आ सकती है 13वीं किस्त, जानिए किन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें