फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: बड़ा अपडेट! इस दिन आ सकती है 13वीं किस्त, जानिए किन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे

Sun, 20 Nov 2022 12:16 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 13th Installment: देश में आज भी किसानों को आर्थिक स्तर पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पैसों की कमी के कारण किसानों को खेती करते समय कई रुकावटें परेशान करती हैं। देश में किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का संचालन कर रही है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2018 में की थी। योजना के अंतर्गत किसानों को हर साल तीन किस्त के रूप में 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। स्कीम के अंतर्गत किस्त के माध्यम से केंद्र सरकार किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि को ट्रांसफर करती है। हर किस्त के पैसों को चार महीनों के अंतराल में किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को भेजा जा चुका है। वहीं जल्द ही सरकार 13वीं किस्त किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार अगले साल जनवरी महीने में 13वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, सरकार ने इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
वहीं कई किसान जिन्होंने अब तक योजना में अपनी ई-केवाईसी नहीं कराई है। उनको 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। ऐसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ पाने के लिए आपको तुरंत योजना में अपनी ई-केवाईसी करा लेनी चाहिए। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपने राशन कार्ड की कॉपी को जमा कर देना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : iStock
इसके अलावा अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी को दर्ज किया था। इस स्थिति में भी आपको स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा। 
 

Airtel: यह है एयरटेल का 84 दिनों का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान, 455 रुपये की कीमत पर मिल रहे हैं ये बेनिफिट्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें