PAN-Aadhaar Link: पैन कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय वित्त से जुड़े कई जरूरी कार्यों को करने में इसकी खास जरूरत हम लोगों को होती है। आज के सयम स्टॉक मार्केट में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट खुलवाने, बैंक खाता खुलवाने, म्यूचुअल फंड निवेश, नौकरी से लेकर कई दूसरे कार्यों को करने के लिए पैन कार्ड इस्तेमाल में आ रहे हैं।
इन दिनों विभिन्न जरूरी दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड को लिंक किया जा रहा है। ऐसे में अगर आपने अब तक अपने पैन कार्ड को आधार कार्ड के साथ लिंक नहीं किया है। इस स्थिति में आपको यह काम जल्द कर लेना चाहिए। अगर आप समय रहते इस काम को नहीं करते हैं। इस स्थिति में आपके पैन कार्ड को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। ऐसे में आपको कई जरूरी कार्यों को करने में रुकावटें आ सकती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -