फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Scheme: सरकार दे रही है बेटियों को हर साल पांच हजार रुपये, जानिए क्या है योजना

Sun, 11 Dec 2022 01:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Aapki Beti Hamari Beti Yojana - फोटो : Istock
Aapki Beti Hamari Beti Yojana: देश में बेटियों के प्रति सामाजिक जागरूकता बढ़ाने और उनको शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का संचालन हरियाणा सरकार कर रही है। इस योजना का नाम 'आपकी बेटी हमारी बेटी योजना है'

इस स्कीम को साल 2015 में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय विभाग द्वारा पेश किया गया था। आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में लाभार्थी को कई शानदार फायदे मिलते हैं। स्कीम के अंतर्गत सरकार एलआईसी में बेटी के नाम 21 हजार रुपये की राशि निवेश करती है। इस स्कीम का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर बेटियों को ही मिलता है। योजना के अंतर्गत एलआईसी में जमा राशि को बेटियां 18 साल की उम्र के बाद निकाल सकती हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Aapki Beti Hamari Beti Yojana - फोटो : Pixabay
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के अंतर्गत सरकार पहली बेटी के जन्म के समय 21 हजार रुपये की राशि को एलआईसी में निवेश करती है। वहीं जब दूसरी बेटी का जन्म होता है। 
विज्ञापन

3 of 5
Aapki Beti Hamari Beti Yojana - फोटो : Istock
इस स्थिति में सरकार हर साल 5 हजार रुपये की राशि परिवार को पांच साल तक देती है। सरकार यह राशि बेटी को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए देती है। इससे परिवार को बेटियों को प्राथमिक शिक्षा देते वक्त किसी प्रकार की समस्याओं का सामना नहीं करना पड़े।

PM Kisan Yojana: अगले महीने आ सकती है 13वीं किस्त, अगर नहीं किए ये काम, तो अटक सकते हैं किस्त के पैसे

4 of 5
Aapki Beti Hamari Beti Yojana - फोटो : istock
हरियाणा सरकार ने आपकी बेटी हमारी बेटी योजना की शुरुआत खासतौर पर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग SC, ST एवं पिछड़े वर्ग से जुड़ी बालिकाओं के लिए किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Aapki Beti Hamari Beti Yojana - फोटो : istock
अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। ऐसे में आपको हरियाणा का नागरिक होना जरूरी है। इस योजना का लाभ उन्हीं बेटियों को मिलता है, जिनका जन्म 2015 के बाद हुआ है। इसके अलावा बेटी का आंगनवाड़ी में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।

BSNL: 197 रुपये के रिचार्ज पर मिल रही है 84 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोजाना मिलेगा 2GB डाटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें