जनरेटिव एआई तकनीक आने के बाद इंटरनेट के साथ हमारे इंटरैक्ट करने के तरीके में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आज के समय जनरेटिव एआई तकनीक की मदद से ऐसे कंटेंट, ऑडियो, फोटो और वीडियो को जनरेट किया जा रहा है, जो वास्तविकता की काफी अच्छे से नकल कर रहे हैं। इससे इंटरनेट की दुनिया में कंटेंट की गुणवत्ता में काफी सुधार हुआ है जिसके चलते हमारे लिए इंटरनेट एक्सप्लोर करने का एक्सपीरियंस भी अच्छा हो रहा है। जनरेटिव एआई की मदद से सर्ज इंजन ज्यादा सहज और यूजर फ्रेंडली हो रहे हैं। इसी कड़ी में मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ओपनएआई जल्द ही वेब सर्च के लिए एक नए टूल को लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओपनएआई सोमवार को अपना यह नया टूल लॉन्च कर सकता है। यह टूल एक एआई बेस्ड सर्च इंजन हो सकता है। हालांकि, अभी तक इस एआई टूल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिली है।