फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Online Shopping Tips: ये हैं वो पांच बातें, जो ऑनलाइन खरीदारी से पहले आपको जाननी चाहिए, वरना हो सकता है नुकसान

Mon, 16 May 2022 09:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Istock
आज के समय में लगभग सबकुछ ऑनलाइन हो चुका है। मतलब आप घर पर बैठे हैं और मोबाइल पर एक क्लिक में आप कुछ भी ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं। किसी यात्रा के लिए टिकट बुक करना हो, घर बैठे खाना ऑर्डर करना हो, कोई सरकारी या गैर-सरकारी फॉर्म भरना हो आदि लगभग सबकुछ ऑनलाइन हो जाता है। इसी तरह लोग घर बैठे ही ऑनलाइन शॉपिंग भी काफी करते हैं और वो भी खासतौर पर आज कल के युवा। ऑनलाइन खरीदारी करने के अपने कई फायदे भी हैं, कभी चीजें कम दाम में मिल जाती हैं और कई सारे ऑफर्स भी लोगों को मिल जाते हैं, कहीं जाना नहीं पड़ता है सबकुछ घर पर ही आ जाता है। लेकिन इस दौरान लोग ये भूल जाते हैं कि ऑनलाइन शॉपिंग करते समय उन्हें कुछ बातों का ध्यान भी रखना पड़ता है। तो चलिए हम आपको वो खास बातें बताते हैं जिनका ध्यान आपको ऑनलाइन खरीदारी के दौरान रखना जरूरी है, ताकि आपको बाद में कोई दिक्कत या नुकसान न हो। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Istock
इन बातों का रखें ध्यान:-

पहली बात
  • अगर आप कोई भी मोबाइल फोन, लैपटॉप-कंप्यूटर्स, वीडियो गेम, गैजेट्स कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम आदि ऑनलाइन खरीद रहे हैं, तो ऐसे में आपको उस प्रोडक्ट और उसकी कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उसके फीचर्स और कीमत के बारे में जानना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 6
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Istock
दूसरी बात
  • ऑनलाइन चीजें खरीदते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि प्रोडक्ट और कंपनी को मिली रेटिंग और रिव्यू को चेक कर लें। दरअसल, लोग अपने अनुभव के हिसाब से इन्हें ये देते हैं, ऐसे में आप प्रोडक्ट और कंपनी के बारे में पहले ही जान सकते हैं और फिर तय कर सकते हैं कि आपको वो चीज लेनी है या नहीं।

4 of 6
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
तीसरी बात
  • आपको ध्यान देना है कि आपको किसी भी वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदानी नहीं करनी चाहिए। हमेशा ही सिक्योर वेबसाइट से ही खरीदारी करें। देखें कि क्या वेबसाइट पर https है, अगर हां तो ये वेबसाइट ठीक हो सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
चौथी बात
  • कई बार लोग ये गलती कर देते हैं कि जिस वेबसाइट से खरीदारी करते हैं, वहां पर अपनी बैंकिंग जानकारी को सेव कर देते हैं या फिर पासवर्ड को वहां दर्ज कर देते हैं। ध्यान रहे कि ऐसा कभी न करें। बैंकिंग जानकारी को सेव न करें और साथ ही पासवर्ड की जगह पर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी के इस्तेमाल से ही पेमेंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
पांचवी बात
  • आप जिस प्रोडक्ट को खरीद रहे हैं, उसकी गारंटी और वारंटी जरूर जान लें, ताकि बाद में दिक्कत न हो। प्रोडक्ट को रिटर्न करने के बारे में जानें, क्योंकि कई बार चीज पसंद न आने पर या कोई कमी निकलने पर उसे वापस कर पाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें