फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ONDC: ओला और उबर की टेंशन बढ़ा सकता है यह सरकारी प्लेटफॉर्म, सस्ती कीमतों पर बुक कर सकेंगे राइड

Wed, 31 May 2023 02:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ONDC - फोटो : ONDC
ONDC: इन दिनों सरकार द्वारा तैयार किए गए डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ONDC की खूब चर्चाएं हो रही हैं। ONDC डिजिटल ई-कॉमर्स की दुनिया का एक ऐसा ओपन नेटवर्क प्लेटफॉर्म है, जहां कोई भी दुकानदार जुड़ सकता है। इंफोसिस कंपनी के सीईओ नंदन नीलेकणि के मानें, तो ONDC डिजिटल ई-कॉमर्स की दुनिया में एक लोकतांत्रिक परिवेश को निर्मित करने का काम करेगा। उनके मुताबिक डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म केवल कुछ ही लोगों के लिए सीमित नहीं होना चाहिए। हर कोई छोटा दुकानदार, ग्रॉसरी रिटेलर, रेस्टोरेंट दुकानदार, इलेक्ट्रॉनिक रिटेलर इस ओपन डिजिटल मार्केट प्लेस से जुड़ सकता है। पेमेंटिंग के क्षेत्र में जिस तरह यूपीआई ने क्रांति लाई है। ठीक उसी तरह डिजिटल ई-कॉमर्स की दुनिया में ONDC द्वारा भी क्रांति लाने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
ONDC - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं क्या आपको इस बारे में पता है आने वाले समय में ONDC कैब सर्विस देने वाली कंपनियां जैसे ओला और उबर की टेंशन बढ़ा सकता है। अगर यह प्लेटफॉर्म आने वाले समय में सफल साबित होता है। 

Rules Change: 1 जून से बदलने जा रहे ये नियम, 2 व्हीलर गाड़ियों की कीमतों में होने जा रहा यह बड़ा बदलाव
विज्ञापन

3 of 5
ONDC - फोटो : Istock
ऐसे में यह मोबिलिटी सर्विस देने वाली कंपनियां ओला और उबर की डुओ पॉली को खत्म कर सकता है। हाल ही में ONDC ने बेंगलुरु स्थित ऑटो बुकिंग एप नम्मा यात्री एप को अपने साथ जोड़कर एक शानदार कदम उठाया था। 

4 of 5
ONDC - फोटो : Istock
ओएनडीसी एक नॉन प्रॉफिट डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। ऐसे में इस प्लेटफॉर्म पर कैब सर्विस पर ज्यादा कमीशन नहीं देना होगा। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि आने वाले वक्त में ONDC के माध्यम से सस्ती कीमतों पर कैब सर्विस को बुक किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ONDC - फोटो : Istock

क्या है ONDC?

ओएनडीसी एक डिजिटल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म है। इससे तात्पर्य Open Network For Digital Commerce से है। यह प्लेटफॉर्म सेलर, कस्टमर और डिलीवरी पार्टनर को एक साथ कनेक्ट करता है।

PM Kisan FPO: किसानों को बिजनेस सेटअप करने के लिए सरकार दे रही 15 लाख रुपये, जानिए क्या है स्कीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें