आप कभी न कभी तो फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाते होंगे? या फिर अब तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी फिल्में रिलीज होती हैं। बस अंतर ये है कि सिनेमा हॉल में आपको फिल्म देखने के लिए टिकट खरीदना पड़ता है। जबकि, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आपको सबस्क्रिप्शन खरीदना पड़ता है। पर दूसरी तरफ कई लोग मुफ्त में फिल्में देखने के लिए कई वेबसाइट से या एप से मुफ्त में फिल्म डाउनलोड करके देखते हैं। इससे पैसे तो जरूर बचते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है? शायद नहीं, लेकिन आपको समझना चाहिए कि कैसे जालसाज फिल्में डाउनलोड करने के लिए फर्जी वेबसाइट और लिंक के जरिए आपको चपत लगा सकते हैं। इससे बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं...