New Rules 2024: साल 2024 की शुरुआत होने में सिर्फ कुछ दिन बचे हैं। एक जनवरी 2024 से सिर्फ साल नहीं बदलने जा रहा है, बल्कि नए साल से कुछ नियमों में भी बदलाव होने जा रहा है। नया साल शुरू होते ही कुछ नियम बदल जाएंगे। इनके बारे में लोगों के लिए जानना बेहद जरूरी है। नए साल से होने बदलाव लोगों के जीवन पर भी असर डालेंगे। होने वाले बदलावों में जीएसटी दर से लेकर सिम खरीदने तक नियम शामिल हैं। आज हम आपको साल 2024 से होने वाले कुछ सबसे महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में बताते हैं।
बदलेगा जीएसटी दर
साल 2024 में जीएसटी दर में बदलाव होने जा रहा है। जीएसटी दर 8 फीसदी से बढ़कर 9 फीसदी हो जाएगी। साल 2022 के बजट में दोहरी दर वृद्धि का यह अंतिम चरण है। बढ़ी हुई जीएसटी दर 1 जनवरी 2024 से लागू होगी। व्यवसायों को अपने सिस्टम को अपडेट करने के लिए तैयार रहने की जरूरत है।