फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rules Change: एक नवंबर से होने जा रहे ये बड़े बदलाव, जानिए क्या होगा आप पर असर

Mon, 30 Oct 2023 01:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
New Rules From 1st November 2023 - फोटो : Istock
New Rules From 1st November 2023: नया महीना नए बदलावों को लेकर आता है। अक्तूबर महीने को खत्म होने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं और नवंबर महीना शुरू होने जा रहा है। नवंबर महीने में कई बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आप पर पड़ेगा। एक नागरिक होने के नाते आपको नवंबर महीने में बदलने जा रहे इन नियमों के बारे में पता होना जरूरी है। हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों को तय किया जाता है, जिसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ता है। इसके अलावा आने वाले नवंबर महीने में ई-चालान और कुछ सामानों के इंपोर्ट के नियमों में भी बदलाव हो सकते हैं। इसी कड़ी में इस खबर के माध्यम से आइए जानते हैं कि एक नवंबर से क्या क्या बदलाव होने जा रहे हैं?
विज्ञापन

2 of 5
New Rules From 1st November 2023 - फोटो : i stock

एलपीजी रसोई गैस के दाम 

1 नवंबर से एलपीजी रसोई गैस की कीमतों में बदलाव होने जा रहा है। एलपीजी गैस की कीमतों के अलावा सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भी बदलाव हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
New Rules From 1st November 2023 - फोटो : i stock
त्योहारों को देखते हुए कहा जा रहा है कि इस दौरान कमर्शियल सिलेंडर के दामों में वृद्धि हो सकती है। इसके अलावा यह भी हो सकता है कि कीमतों में कोई बदलाव न हो।

PM JJBY: मात्र 36 रुपये में मिल रहा 2 लाख रुपये का फायदा, जानिए क्या है सरकार की यह स्कीम

4 of 5
New Rules From 1st November 2023 - फोटो : istock

ई-चालान

एनआईसी ने इस बात की जानकारी दी है कि 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा के कारोबार वाले बिजनेस को एक नवंबर से 30 दिनों के भीतर ई-चालान पोर्टल पर जीएसटी चालान को अपलोड करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
New Rules From 1st November 2023 - फोटो : Istock

इंपोर्ट को लेकर डेडलाइन

30 अक्तूबर तक सरकार ने HSN 8741 कैटेगरी के अंदर आने वाले लैपटॉप, टैबलेट और कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट के इंपोर्ट पर छूट दी थी। हालांकि, एक नवंबर से सरकार इसको लेकर नियमों में बदलाव करेगी या नहीं? इस विषय पर सरकार ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें