फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

New Rules for 1st March: 1 मार्च से लागू होंगे ये नियम, रसोई से लेकर आपकी यात्रा तक पर पड़ेगा इसका असर

Thu, 26 Feb 2026 03:57 PM IST
श्रुति गौड़ यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rules Change From 1st March: हर बार की तरह इस बार भी 1 मार्च से कई नियम लागू हो रहे हैं, जिनका सीधा असर आपकी जेब से लेकर यात्रा तक पर पड़ेगा।
विज्ञापन
1 of 7
1 मार्च से लागू होंगे ये नियम - फोटो : अमर उजाला
New Rules for March 2026: हर साल की तरह इस बार भी 1 मार्च से कई नियमों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। महीने की पहली तारीख अक्सर नीतिगत और प्रशासनिक परिवर्तनों के लिए अहम मानी जाती है, जिनका सीधा असर आम लोगों की दिनचर्या और बजट पर पड़ता है। 

दरअसल, सरकार समय-समय पर व्यवस्थाओं को अपडेट करती रहती है, जिससे कभी राहत मिलती है तो कभी अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ता है। इस लेख में हम 1 मार्च से लागू होने जा रहे तीन अहम बदलावों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जिनका असर रसोई गैस की कीमतों, रेल यात्रा और मोबाइल उपयोग से जुड़े नियमों पर पड़ सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 7
1 मार्च से लागू होंगे ये नियम - फोटो : Adobe Stock
 पहला बदलाव- 

1 मार्च से सबसे अहम बदलाव रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों से जुड़ा है। हर महीने की पहली तारीख को तेल विपणन कंपनियां घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी करती हैं। 1 मार्च को सुबह नई दरें घोषित की जाएंगी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
1 मार्च से लागू होंगे ये नियम - फोटो : Adobe Stock
यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी होती है या सब्सिडी में बदलाव किया जाता है, तो गैस सिलेंडर महंगा हो सकता है, जिससे घरों का मासिक बजट प्रभावित होगा। वहीं कीमतों में कमी होने की स्थिति में उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है।

 

4 of 7
1 मार्च से लागू होंगे ये नियम - फोटो : Adobe stock
दूसरा बदलाव-

दूसरा बड़ा बदलाव रेलवे यात्रियों के लिए है। 1 मार्च से भारतीय रेलवे पुराने UTS ऐप को बंद कर नई RailOne ऐप को प्राथमिकता देने जा रहा है। अब अनारक्षित टिकट, जनरल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग नई ऐप के जरिए की जाएगी।

 
विज्ञापन

5 of 7
1 मार्च से लागू होंगे ये नियम - फोटो : Adobe stock
इससे यात्रियों को नई प्रणाली अपनानी होगी। शुरुआत में तकनीकी दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन रेलवे का कहना है कि नया सिस्टम अधिक तेज, सुरक्षित और उपयोगकर्ता-अनुकूल होगा। इस नए एप में टिकट बुक करने पर आपको काफी छूट भी मिलेगी।

 
विज्ञापन

6 of 7
1 मार्च से लागू होंगे ये नियम - फोटो : adobe stock
तीसरा बदलाव -

तीसरा बदलाव मोबाइल यूजर्स से जुड़ा है। टेलीकॉम विभाग ने SIM-Binding नियम को अनिवार्य किया है। इसके तहत हर व्हाट्सएप और अन्य मैसेंजिग एप्स के अकाउंट को एक्टिव सिम से लिंक करना जरूरी होगा। यानी कि जिस नंबर से आपका अकाउंट बना है, वो सिम आपके मोबाइल में होनी चाहिए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
1 मार्च से लागू होंगे ये नियम - फोटो : Adobe Stock
साथ ही वेब या डेस्कटॉप लॉगिन के लिए छह घंटे का ऑटो लॉग-आउट नियम लागू किया जाएगा। यानी कि 6 घंटे के बाद अब से वेब या डेस्कटॉप अपने आप लॉगआउट हो जाएगा। इसका उद्देश्य फर्जी नंबरों और साइबर अपराधों पर रोक लगाना है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें