How To Apply For Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए आयुष्मान कार्ड अनिवार्य है। ये कार्ड गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करता है। अब कार्ड बनवाना पहले की तुलना में कहीं आसान हो गया है क्योंकि आप इसे घर बैठे ऑनलाइन ही बना सकते हैं।
दरअसल, डिजिटल इंडिया पहल के तहत इस प्रक्रिया को सरल और सुरक्षित बनाया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि आपको घर से बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती।
ऑनलाइन माध्यम से कार्ड बनवाने के लिए आपको केवल आधार नंबर, मोबाइल नंबर और कुछ व्यक्तिगत जानकारियां चाहिए। इस लेख में हम आपको चरणबद्ध तरीके से बताएंगे कि कैसे आप ऑनलाइन आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करें, उसे वेरिफाई करें और डिजिटल कार्ड डाउनलोड कर लें।