फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Smartphone Tips: स्मार्टफोन का कर रहे हैं इस्तेमाल तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना जाना पड़ सकता है जेल

Tue, 07 Oct 2025 12:42 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस तरह का अपराध स्मार्टफोन से करने पर न केवल आपको जेल जाना पड़ सकता है बल्कि आपके करियर और सामाजिक जीवन पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। 
विज्ञापन
1 of 5
स्मार्टफोन - फोटो : FREEPIK
आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ एक डिवाइस तक सीमित नहीं है बल्कि यह हमारी जिंदगा का एक अहम हिस्सा बन चुका है। हम अपने दिन का ज्यादातर समय इस डिवाइस पर बिताते हैं। वहीं स्मार्टफोन का उपयोग करते समय इससे जुड़ी कुछ गलतियां हैं, जो हमें कानूनी मुसीबत में डाल सकती हैं। कई बार देखने को मिलता है कि लोग अनजाने में या लापरवाही से कुछ ऐसे काम कर बैठते हैं, जिनका सीधा संबंध साइबर अपराध और आईटी कानूनों के उल्लंघन से होता है।

साइबर बुलिंग करना, किसी की निजी जानकारी चोरी करना, आपत्तिजनक सामग्री फैलाना या बिना किसी की अनुमति के उनकी तस्वीरों का उपयोग करना। ये कुछ ऐसे अपराध हैं जिन्हें स्मार्टफोन के माध्यम से किया जाता है। इस तरह का अपराध स्मार्टफोन से करने पर न केवल आपको जेल जाना पड़ सकता है बल्कि आपके करियर और सामाजिक जीवन पर इसका नकारात्मक असर पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन गलितयों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको स्मार्टफोन का उपयोग करते समय भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
स्मार्टफोन - फोटो : FREEPIK

साइबर बुलिंग

किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश न भेजें। इसके अलावा किसी को भी धमकी न दें और न ही किसी को उसकी निजी तस्वीर लीक करने के नाम पर ब्लैकमेल करें। ये साइबर बुलिंग कहलाता है। यह एक गंभीर अपराध है। ऐसा करने पर आपके ऊपर सख्त कार्रवाई हो सकती है और आपको जेल जाना पड़ सकता है।

Aadhaar: अब मुफ्त में करा सकेंगे बच्चों का आधार कार्ड अपडेट, जानिए कब तक लागू रहेगी यह सुविधा 
विज्ञापन

3 of 5
स्मार्टफोन - फोटो : FREEPIK

अश्लील सामग्री फैलाना

कभी भी किसी की अश्लील और आपत्तिजनक सामग्री को स्मार्टफोन के माध्यम से शेयर न करें। यह एक गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। इसको लेकर भारतीय कानूनों में कड़ी सजा के प्रावधान हैं। खासकर, बच्चों से जुड़ी ऐसी सामग्री पर भारतीय कानून काफी ज्यादा सख्त है।

WhatsApp: व्हाट्सएप की इस सेटिंग से आप खुद तय कर सकते हैं कौन देख सकता है आपका स्टेटस

4 of 5
स्मार्टफोन - फोटो : FREEPIK

बिना अनुमति निजी जानकारी का उपयोग

किसी भी व्यक्ति की अनुमति के बिना उसकी निजी तस्वीरें, वीडियो या बैंक डिटेल्स का इस्तेमाल भूलकर भी न करें। यह निजता के अधिकार के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। अगर आप किसी की जानकारी चोरी करते हैं तो आपको कई तरह की कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

Aadhaar Card: 5 साल से कम उम्र के बच्चों का आधार कैसे बनता है? जानिए किन डॉक्यूमेंट्स की होती है जरूरत
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्मार्टफोन - फोटो : FREEPIK

पायरेसी और कॉपीराइट उल्लंघन

ध्यान दें फिल्मों, गानों या सॉफ्टवेयर की पायरेटेड कॉपी को डाउनलोड करना या उसे किसी दूसरे व्यक्ति या ग्रुप के साथ साझा करना भी कानूनन गलत है। ऐसा करने से भी आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

Govt Scheme: 5 लाख का लोन वो भी बिना ब्याज! सरकार चला रही है शानदार योजना, ऐसे मिलेगा लाभ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें