फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: ऑफिस से मिले लैपटॉप में भूलकर भी न करें ये काम, वरना आ सकती हैं बड़ी दिक्कतें

Sun, 11 Feb 2024 02:11 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How to Boost Laptop Speed - फोटो : Istock
आज के समय हम में से कई लोग ऑफिस के दिए हुए लैपटॉप की मदद से कार्यक्षेत्र से जुड़े जरूरी कार्यों को करते हैं। गौर करने वाली बात है कि कई लोग ऑफिस से दिए हुए लैपटॉप का इस्तेमाल अपने पर्सनल कामों के लिए भी करते हैं। अगर आप भी कुछ इस तरह की गलती कर रहे हैं। ऐसे में आपको भविष्य में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसी जरूरी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आपको भूलकर भी अपने ऑफिस से मिले लैपटॉप में नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
How to Boost Laptop Speed - फोटो : Pixabay
अगर आप ऑफिस से मिले लैपटॉप में अपने निजी काम करते हैं। ऐसे में आपको यह गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए। अगर आप अपने लैपटॉप में निजी सोशल मीडिया अकाउंट या जीमेल का उपयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
How to Boost Laptop Speed - फोटो : Pixabay
इस स्थिति में आपकी प्राइवेसी का हनन हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑफिस के लैपटॉप में जो आप अधिकतम काम करते हैं। उसको ट्रैक किया जा सकता है। 

4 of 5
How to Boost Laptop Speed - फोटो : Pixabay
इसके अलावा आप अपने लैपटॉप में जो निजी फोटो या वीडियो रख रहे हैं। उसको डिलीट करके कल को अगर लैपटॉप ऑफिस में देते हैं। इसके बाद भी डाटा रिकवरी टूल की मदद से उन फोटो और वीडियो को रिकवर किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How to Boost Laptop Speed - फोटो : Pixabay
ऐसे में आपको भूलकर भी अपनी निजी फोटो या वीडियो को लैपटॉप में नहीं रखना चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि बॉस या कंपनी आपकी इन गतिविधियों को ट्रैक न करे तो आपको ऑफिस के लैपटॉप का इस्तेमाल निजी कार्यों के लिए नहीं करना चाहिए।

PM Kisan Yojana: इस दिन जारी हो सकती है 16वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें