मौजूदा समय में लगभग हर दूसरा व्यक्ति मोबाइल का इस्तेमाल करता है, जिससे वो अपने कई काम निपटता है। वहीं, लोग खाली समय में सोशल मीडिया पर भी काफी समय बिताते हैं। फेसबुक से लेकर ट्विटर तक, और इंस्टाग्राम से लेकर व्हाट्सएप तक। मतलब हर जगह पर लोग एक्टिव नजर आते हैं। जहां लोग अपनी बातें स्टेटस द्वारा एक-दूसरे के साथ शेयर करते हैं। वहीं, व्हाट्सएप से आज के समय में काफी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। भले ही व्हाट्सएप को हम बात करने और अपने विचारों को साझा करने के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपको इसका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना है? शायद नहीं, लेकिन यहां ये जानना जरूरी है कि वो कौन सी गलतियां हैं, जो आपको मुसीबत में डाल सकती हैं। तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...