22 सितंबर से नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। नवरात्रि आते ही हमारे घरों में व्रत की तैयारी शुरू हो जाती है। नवरात्रि के दिनों में कुट्टू के आटा का इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है। कुट्टू के आटे की मदद से पूड़ी, पकौड़ी, चीला जैसे व्यंजन बनाए जाते हैं। वहीं नवरात्रि के दिनों में बाजार में मिलावटी कुट्टू के आटे की खूब बिक्री की जाती है। मुनाफा कमाने के लिए कई विक्रेता इसमें अन्य पदार्थ मिला देते हैं। इससे कुट्टू के आटे की गुणवत्ता तो खराब होती ही है साथ में इसका सेवन करने से स्वास्थ्य पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं।
इस नवरात्रि दिल्ली में मिलावटी कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग बीमार हुए हैं। इस कारण बाजार में कुट्टू का आटा खरीदते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप मिलावटी कुट्टू के आटे की पहचान कर सकते हैं।