Indian Railways Puja Special Trains: त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। त्योहारी सीजन में बड़ी मात्रा में लोग दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों से अपने घरों पर जाते हैं। इस कारण ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। दिवाली और छठ पूजा आने से कुछ महीनों पहले कई ट्रेनों की टिकटें कंफर्म हो जाती हैं। इस कारण इन ट्रेनों में टिकट नहीं मिल पाती है। इसके अलावा त्योहारी सीजन में स्टेशनों पर भी काफी भीड़ देखने को मिलती है। अगर आप दिवाली या छठ पूजा पर घर जाना चाहते हैं लेकिन आपको ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल रही है, तो रेलवे कुछ स्पेशल ट्रेनों का चला रहा है।
इन स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत खासतौर पर नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा के समय यात्रियों की होने वाली भीड़ को देखते हुए की गई है। इन ट्रेनों में कंफर्म टिकट मिलने की संभावना अधिक है। आइए देखते हैं इन स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट को -