फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: इस स्कीम में 1500 रुपये का करें निवेश, दस सालों के बाद मैच्योरिटी पर मिलेंगे पूरे 1.7 करोड़ रुपये

Fri, 18 Mar 2022 09:31 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Best Mutual Fund SIP For 10 Years - फोटो : Istock
एक अच्छा निवेश आपके भविष्य को सुरक्षित करने का काम करता है। हम सभी जीवन में आर्थिक रूप से स्वतंत्र होना चाहते हैं। अगर आप भी फाइनेंसियल फ्रीडम पाना चाहते हैं, तो आपको एक व्यवस्थित निवेश के विकल्प का चयन करना चाहिए। भारत में बड़े पैमाने पर लोग अपने पैसों को एफडी या किसी सरकारी स्कीम में निवेश करते हैं, जहां पर उनको अच्छा रिटर्न नहीं मिल पाता है। आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में अपने बचत के पैसों पर सही वैल्यू पाने के लिए आपको उसे अच्छी जगह पर इन्वेस्ट करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर निवेश करके आप 10 सालों में 1.7 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनवानी होगी। अगर आप लॉन्ग टर्म निवेश करना चाहते हैं, तो म्यूचुअल फंड आपके लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में - 
विज्ञापन

2 of 5
Best Mutual Fund SIP For 10 Years - फोटो : Istock
10 सालों में 1.7 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा करने के लिए आपको हर महीने 45 हजार रुपये का निवेश पूरे 10 सालों तक करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद करनी होगी कि आपके निवेश पर हर साल 20 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।
विज्ञापन

3 of 5
Best Mutual Fund SIP For 10 Years - फोटो : Istock
यानी अगर आप हर दिन 1500 रुपये का निवेश 10 सालों तक करते हैं और आपके निवेश पर हर साल 20 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता है। इस स्थिति में आप आसानी से मैच्योरिटी के समय पूरे 1.7 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।

4 of 5
Best Mutual Fund SIP For 10 Years - फोटो : Istock
इन पैसों से आप अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई, बेटी की शादी या और किन्हीं दूसरे जरूरी प्रयोजनों को आसानी से कर सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Best Mutual Fund SIP For 10 Years - फोटो : Istock
म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले आपको विशेषज्ञों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। अगर आप बिना जानकारी के इसमें निवेश करते हैं, तो आपको एक बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें