फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MF SIP: 100 रुपये की बचत करके ऐसे इकट्ठा कर सकते हैं 62.4 लाख, समझिए निवेश का यह शानदार गणित

Sun, 08 Sep 2024 05:48 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Investment Tips - फोटो : Istock
Mutual Fund Investment Tips: अगर आप लंबी समय अवधि के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करके बड़ा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज 100 रुपये की बचत करके 62.4 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। ये पैसें भविष्य में आपको आर्थिक रूप से स्वतंत्रत करने का काम करेंगे। इसमें आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना होगा।

म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। हालांकि, विशेषज्ञों की मानें तो लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकते हैं। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप महज 100 रुपये की बचत करके 62.4 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Investment Tips - फोटो : Istock
इसमें सबसे पहले आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करना है। आप किसी फाइनेंशियल एक्सपर्ट की मदद लेकर एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में अपनी एसआईपी बना सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Investment Tips - फोटो : Istock
एसआईपी बनाने के बाद आपको रोजाना 100 रुपये की बचत करके हर महीने 3 हजार रुपये का निवेश म्यूचुअल फंड एसआईपी में करना है। 3 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 30 सालों के लिए करना होगा। 

4 of 5
Investment Tips - फोटो : Istock
निवेश अवधि के दौरान आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपकी इन्वेस्टमेंट पर हर साल 10 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है। इस स्थिति में आप 30 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय 62.4 लाख रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Investment Tips - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें