How To Start Sandalwood Cultivation In India: देश की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि क्षेत्र पर आधारित है। भारत में करोड़ों किसानों की आजीविका का मुख्य स्त्रोत कृषि है। गौर करने वाली बात है कि देश में आज भी कई किसानों की खेती के माध्यम से अच्छी आमदनी नहीं हो रही है। इसी कड़ी में आज हम किसानों को एक खास पेड़ की खेती के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत करने के बाद किसानों के ऊपर पैसों की बारिश हो सकती है। देश में कई किसान इस पेड़ की खेती करके खूब सारा पैसा कमा रहे हैं। इसमें आपको चंदन के पेड़ों की खेती करनी है। देश में चंदन की लकड़ी की खूब मांग है। यही नहीं समय के साथ-साथ चंदन की लकड़ी की कीमत भी आसमान छू रही है। इस कारण चंदन के पेड़ के खेती शुरू करके आप करोड़ों रुपये की कमाई कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -