अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको निवेश के एक ऐसे गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप महज 2 हजार रुपये की बचत करके रिटायरमेंट के बाद 1 करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड इकट्ठा कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करना होगा। गौर करने वाली बात है कि म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश किए गए आपके पैसों पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। कई विशेषज्ञों के मुताबिक म्यूचुअल फंड लॉन्ग टर्म निवेश के लिए एक अच्छा विकल्प है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप मात्र 2 हजार रुपये की बचत करके 1.3 करोड़ रुपये का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।