फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर होने से पांच साल पहले ही बन सकते हैं करोड़पति, 15 हजार रुपये निवेश करके इकट्ठा कर सकते हैं 1.5 करोड़

Sun, 07 Apr 2024 12:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What Is The 50 30 20 Rule Of Budgeting - फोटो : Istock
Mutual Fund SIP: अगर आप नौकरी करते समय अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग नहीं करते हैं। ऐसी स्थिति में आपको रिटायरमेंट के बाद के जीवन में कई तरह की आर्थिक दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। ऐसे में रिटायरमेंट के बाद के जीवन को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए आपको अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग करनी जरूरी है। इसी कड़ी में आज हम आपको निवेश के एक शानदार गणित के बारे में समझाने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप रिटायर होने से पांच साल पहले ही करोड़पति बन सकते हैं और 1.5 करोड़ रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इसके लिए आपको म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर निवेश करना है। देश में बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
मान लीजिए आपकी उम्र 35 साल है और आप इस उम्र में किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनवाते हैं। ऐसे में आपको एसआईपी बनवाने के बाद हर महीने 15 हजार रुपये का निवेश करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
15 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 20 सालों के लिए करना है। इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।

4 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
ऐसे में 20 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय जब आपकी उम्र 55 साल की हो जाएगी। ऐसे में आपके पास करीब 1.5 करोड़ रुपये का फंड होगा। इन पैसों की सहायता से आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सशक्त होकर जी सकेंगे। 

PM Kisan Yojana: क्या एक परिवार के सभी सदस्य उठा सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ? जानिए क्या है नियम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें