फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Scheme: हर महीने एक हजार रुपये बचाकर इकट्ठा कर सकते हैं 49.7 लाख, जानिए क्या है स्कीम

Sun, 27 Aug 2023 10:32 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund Investment For Long Term - फोटो : iStock
Mutual Fund Investment For Long Term: आप हर महीने अपनी कमाई में से छोटी-छोटी बचत करके अच्छे खासे पैसे इकट्ठा कर सकते हैं। वहीं अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करते हैं। ऐसे में आप अपनी सेविंग्स पर समय के साथ अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। गौर करने वाली बात यह है कि देश में ज्यादातर लोग एफडी या छोटी बचत योजनाओं में निवेश करते हैं। निवेश के ये क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन नहीं आते हैं। वहीं इनमें पैसा डूबने का भी कोई खतरा नहीं रहता है। वहीं अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो ये क्षेत्र भले ही बाजार जोखिमों के अधीन आता है। हालांकि, यहां से निवेश पर अच्छे रिटर्न मिलने की संभावना ज्यादा रहती है। आप म्यूचुअल फंड स्कीम में एसआईपी बनाकर मात्र 1 हजार रुपये बचाकर 49.7 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund Investment For Long Term - फोटो : i stock
इसके लिए आपको एक म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव करके एसआईपी बनवाना है। एसआईपी बनवाने के बाद उसमें हर महीने 1 हजार रुपये का निवेश करें। आपको यह निवेश पूरे 35 सालों तक करना है। 
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund Investment For Long Term - फोटो : iStock
इस दौरान आपको यह उम्मीद रखनी है कि आपके निवेश पर हर साल 11 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। ऐसे में आप 35 सालों के बाद कुल 49.7 लाख रुपये इकट्ठा कर सकेंगे। 

4 of 5
Mutual Fund Investment For Long Term - फोटो : iStock
गौर करने वाली बात यह है कि 35 सालों की निवेश अवधि में आपको कुल 4.2 लाख रुपये इन्वेस्ट करने होंगे। वहीं आपके निवेश पर कुल 45.5 लाख रुपये का रिटर्न गेन होगा। ऐसे में आपके पास 35 सालों के बाद 49.7 लाख रुपये की संपत्ति होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund Investment For Long Term - फोटो : Istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किए गए पैसे बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें