फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mutual Fund SIP: बच्चों का भविष्य सुरक्षित करेगी ये स्कीम, 5 हजार के निवेश पर मिल सकते हैं 55 लाख

Mon, 25 Jul 2022 04:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund SIP For Child Future - फोटो : Istock
Mutual Fund SIP For Child Future: अगर आपके घर हाल ही में बेटा या बेटी का जन्म हुआ है और आप उसके भविष्य को लेकर चिंतित हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। बच्चों की उच्च शिक्षा या उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए हम में से अधिकतर लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। आज के इस आधुनिक दौर में आपको अपने बचत के पैसों को समझदारी से निवेश करना चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो आपके पैसों की वैल्यू को महंगाई धीरे धीरे खत्म करती चली जाएगी। इसी को देखते हुए बीते कुछ सालों में लोगों का झुकाव म्यूचुअल फंड, क्रिप्टोकरेंसी और स्टॉक मार्केट की ओर बढ़ा है। हालांकि, निवेश के इन मार्गों पर रिस्क काफी ज्यादा होता है। आपकी जरा सी गलती एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। ऐसे में आपको समझदारी से यहां निवेश करना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको म्यूचुअल फंड एसआईपी प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund SIP For Child Future - फोटो : Istock
अगर आप भी 5 हजार रुपये का निवेश करके 55 लाख रुपये इकट्ठा करना चाहते हैं। इसके लिए आपको एक अच्छे म्यूचुअल फंड एसआईपी स्कीम को चुनकर उसमें हर महीने 5 हजार रुपये का निवेश पूरे 18 सालों तक करना है।
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund SIP For Child Future - फोटो : Istock
इसके अलावा आपको इस बात की उम्मीद भी करनी है कि आपके निवेश पर हर साल 15 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे। इस स्थिति में 18 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आप आसानी से 55.2 लाख रुपये का फंड जमा कर सकेंगे।

4 of 5
Mutual Fund SIP For Child Future - फोटो : istock
इन पैसों का इस्तेमाल आप अपने बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए कर सकते हैं। इसके अलावा आप इन पैसों के जरिए अपने बच्चे का कोई अच्छा स्टार्टअप भी शुरू करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund SIP For Child Future - फोटो : istock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें