Indian Railways: भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। हर रोज इन ट्रेनों में करोड़ों यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे ने देश के हर प्रमुख स्थानों पर रेलवे स्टेशन बना रखा है ताकि यात्रियों को उनके गंतव्य स्टेशन तक जाने के लिए आसानी से ट्रेन मिल सके। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि देश की कनेक्टिविटी में भारतीय रेलवे का एक महत्वपूर्ण योगदान है। हालांकिं, इसके बाद भी भारतीय ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। वहीं भारतीय ट्रेनों के जनरल कोच में भीड़ और भी अधिक होती है। ऐसे में कई बार यात्रियों का सवाल रहता है कि क्या ट्रेन में जगह खाली होने पर टीटीई जनरल क्लास में सफर कर रहे यात्रियों को सीट दे सकता है? इसको लेकर रेलवे के क्या नियम हैं? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं -