फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिटिया ने घर में लिया है जन्म, तो यहां करें 11 हजार रुपये निवेश, 18 की उम्र होने पर जुटा सकते हैं 78.3 लाख

Tue, 12 Nov 2024 04:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
घर में बिटिया के जन्म लेने के बाद से उसकी पढ़ाई-लिखाई और शादी की चिंता माता-पिता को होने लगती है। ऐसे में अभिभावक बिटिया के जन्म लेने के बाद अपनी कमाई में से कुछ पैसों की बचत उसके भविष्य को ध्यान में रखकर करने की शुरुआत करते हैं। हालांकि, आज के समय महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है ऐसे में बैंक में जमा आपके बचत के पैसों की वैल्यू धीरे धीरे खत्म होती जा रही है। इस कारण आपको अपनी सेविंग्स किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्ट करनी चाहिए।

अगर आपके घर में हाल ही में बेटी ने जन्म लिया है और आप उसकी उच्च शिक्षा और शादी के लिए पैसे जुटाना चाहते हैं तो आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम में आप 11 हजार रुपये निवेश करके बेटी की उम्र 18 होने तक करीब 78.3 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। आइए समझते हैं कैसे?
विज्ञापन

2 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
इसमें आपको एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में बेटी के नाम पर एसआईपी बनवानी होगी। आप किसी विशेषज्ञ की मदद लेकर एक अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम का चुनाव कर सकते हैं। 

Indian Railways: ट्रेन टिकट पर लिखे RAC का क्या होता है मतलब? अगर नहीं पता तो जान लीजिए आज
विज्ञापन

3 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
म्यूचुअल फंड में एसआईपी बनवाने के बाद आपको उसमें हर महीने 11 हजार रुपये का निवेश करना है। 11 हजार रुपये महीने का यह निवेश आपको पूरे 18 सालों के लिए करना होगा। इस दौरान आपको इस बात की उम्मीद करनी है कि आपके निवेश पर सालाना 12 प्रतिशत का अनुमानित रिटर्न मिलता रहे।  

4 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
अगर रिटर्न आपकी उम्मीदों के अनुरूप मिलता है तो 18 साल बाद मैच्योरिटी के समय आप 78.3 लाख रुपये का बड़ा फंड इकट्ठा कर सकेंगे। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बिटिया की उच्च शिक्षा या उसकी शादी के समय कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Mutual Fund Investment Tips - फोटो : AdobeStock
डिस्कलेमर: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन आता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं। इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

PM Vidyalakshmi Yojana: गरीब छात्रों को पढ़ाई करने के लिए सरकार दे रही 10 लाख रुपये तक का लोन, जानिए स्कीम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें