फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train Ticket Booking: अपने मोबाइल से ऐसे कर सकते हैं मिनटों में ट्रेन टिकट बुक, भूल जाएंगे एजेंट के पास जाना

Tue, 12 Nov 2024 04:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अब भी कई लोग ऐसे हैं जो ब्रोकर से अपना ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं जिसके लिए उन्हें अतिरिक्त पैसे देने पड़ते हैं, लेकिन आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे अपने मोबाइल से ही खुद ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
मोबाइल से ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Amar Ujala
Train Ticket Booking Process in Hindi: इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर किसी को कहीं न कहीं पहुंचने की जल्दी होती है। किसी को अपने दफ्तर, तो किसी को अपने स्कूल-कॉलेज या कई लोग जो एक शहर से दूसरे शहर किसी काम से जाते हैं वे भी जल्दी पहुंचना चाहते हैं। ऐसे में ये लोग भारतीय ट्रेन से ट्रैवल करते हुए नजर आते हैं। ट्रेन लंबी दूरी के सफर को कम समय में तय करती है और साथ ही ट्रेन में कई तरह की सुविधाएं भी रहती हैं जो यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाती है, लेकिन आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है जो अपने ट्रेन टिकट को बुक करवाने के लिए एजेंट पर निर्भर रहते हैं और इसके लिए वे ज्यादा पैसे भी देते हैं। पर अगर आप चाहें तो अपने मोबाइल से ही ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसका तरीका क्या है...
विज्ञापन

2 of 5
मोबाइल से ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
मोबाइल से ट्रेन टिकट बुक करने का ये है तरीका:-

स्टेप 1
  • अगर आप भी ट्रेन टिकट बुक कराना चाहते हैं तो आप आईआरसीटीसी के एप को अपने मोबाइल में इंस्टॉल कर सकते हैं या फिर आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जा सकते हैं
  • यहां पर जाकर आपको रजिस्टर वाले ऑप्शन पर क्लिक करके अपना अकाउंट बना लेना है
विज्ञापन

3 of 5
मोबाइल से ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • आपका आईआरसीटीसी अकाउंट बन गया है तो फिर आपको लॉगिन करना होता है जिसके लिए लॉगिन वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
  • इसके बाद अपनी लॉगिन आईडी यहां भरें और फिर पासवर्ड भी यहां पर दर्ज करना है
  • फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड यहां भरना है और लॉगिन कर लेना है

4 of 5
मोबाइल से ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • अब आपको वो स्टेशन चुनना है जहां से आपको ट्रेन में चढ़ना है
  • फिर आपको वो स्टेशन चुनना है जहां तक आपको यात्रा करनी है यानी गंतव्य स्टेशन चुनना है
  • इसके बाद आपको वो तारीख चुननी है जिस दिन आपको सफर पर जाना है
  • ये सब चुनने के बाद आपको सर्च पर क्लिक करना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मोबाइल से ट्रेन टिकट कैसे बुक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 4
  • अब आप देखेंगे कि आपके सामने कई सारी ट्रेनों की जानकारी आ गई है
  • अब आपको अपने पसंद की ट्रेन चुननी है और देखना है कि क्या इसमें सीट खाली है
  • फिर आपको क्लास (स्लीपर, एसी आदि) चुननी है और पैसेंजर की जानकारी जैसे, नाम, मोबाइल नंबर आदि भरनी है
  • फिर आप यूपीआई या कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं
  • इसके बाद आपका ट्रेन टिकट बुक हो जाता है जिसकी जानकारी आपकी ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर पर आ जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें