फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mutual Fund Investment: म्यूचुअल फंड से निकालने जा रहे हैं पैसे, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Mon, 20 Dec 2021 11:54 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
म्यूचुअल फंड से निकालने जा रहे हैं पैसे, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : pixabay
बीते कुछ सालों में भारत के भीतर म्यूचुअल फंड में निवेश करने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। पहले जहां निवेश के लिए ज्यादातर लोग एफडी या भारत सरकार की स्कीमों का चुनाव करते थे। वहीं अब कई लोग इन्वेस्टमेंट के लिए म्यूचुअल फंड, शेयर आदि का चुनाव कर रहे हैं। हालांकि म्यूचुअल फंड, क्रिप्टो करेंसी या स्टॉक मार्केट में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के आधीन जरूर आते हैं। वहीं इन इन्वेस्टमेंट पर मिलने वाला रिटर्न भी काफी अच्छा होता है। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते ज्यादातर लोग अपने पैसों को इन्हीं क्षेत्रों में निवेश कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसी बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका ध्यान म्यूचुअल फंड से पैसों को निकालते समय रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो ज्यादा संभावना है कि आपको एक बड़े वित्तीय घाटे का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं इन बातों के बारे में विस्तार से -
विज्ञापन

2 of 4
म्यूचुअल फंड से निकालने जा रहे हैं पैसे, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : pixabay

वित्तीय लक्ष्य का रखें ध्यान

म्यूचुअल फंड से पैसों को निकालते वक्त वित्तीय लक्ष्य पर जरूर गौर करना चाहिए। आपने जो वित्तीय लक्ष्य निश्चित किया था, उसके पूरा होने के बाद ही आपको अपने म्यूचुअल फंड से पैसों को निकालना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 4
म्यूचुअल फंड से निकालने जा रहे हैं पैसे, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : pixabay

बाजार की अस्थिरता से घबराएं नहीं

म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के आधीन आते हैं। ऐसे में आपको बाजार के उतार चढ़ाव से घबराना नहीं चाहिए। कोशिश करें की जब बाजार ऊपर की तरफ जा रहा हो, उस समय आपको प्रॉफिट बुक करना चाहिए।
विज्ञापन

4 of 4
म्यूचुअल फंड से निकालने जा रहे हैं पैसे, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान - फोटो : pixabay

लॉन्ग टर्म के लिए करें निवेश

अगर आपने अपने पैसों का निवेश इक्विटी म्यूचुअल फंड में किया है, तो कोशिश करें कि आप उसे लॉन्ग टर्म के लिए होल्ड करें। लॉन्ग टर्म में आपको ये म्यूचुअल फंड एक अच्छा रिटर्न देंगे। अगर आप म्यूचुअल फंड से पैसों को बाहर निकालने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको इन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें