फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

E-Aadhaar Card: क्या आपके पास भी है ऐसा आधार कार्ड? जानें ये वैध है या नहीं

Mon, 20 Dec 2021 11:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ई आधार कार्ड - फोटो : ANI
हमारे पास जितने भी दस्तावेज मौजूद हैं, उनमें से वैसे तो सभी अपनी-अपनी जगह पर जरूरी हैं। लेकिन आधार कार्ड की अहमियत इन सबसे थोड़ी ऊपर ही मानी जाती है। भारत के प्रत्येक नागिरक को इसे बनवाना अनिवार्य होता है। पहचान बताने के लिए, बैंक में खाता खोलने के लिए, लोन लेने के लिए, सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए और सिम कार्ड लेने जैसी कई अन्य सुविधाओं से जुड़ने के लिए आपको आधार कार्ड की जरूरत होती है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा इसे जारी किया जाता है। वैसे तो आधार कार्ड पोस्ट के जरिए आपके घर पहुंचता है, लेकिन पिछले कुछ समय में देश डिजिटल की तरफ बढ़ा है। ऐसे में आधार कार्ड भी ई-आधार कार्ड के रूप में उपलब्ध होने लगा है। लेकिन क्या ये वैध है? ऐसे सवाल आपके मन में जरूर होंगे? तो चलिए इस बारे में जानने की कोशिश करते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ई आधार कार्ड - फोटो : iStock
ई-आधार कार्ड क्या है?
  • आपके घर पर आने वाला आधार कार्ड कागज पर छपा हुआ कार्ड है, जबकि ई-आधार कार्ड एक इलेक्ट्रॉनिक कॉपी है जो पासवर्ड से सुरक्षित होती है। इसे आप अपने मोबाइल फोन में रख सकते हैं, जिसे यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
ई आधार कार्ड - फोटो : iStock
क्या ये वैध है?
  • ई-आधार कार्ड को आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं, इसके वैध होने को लेकर यूआईडीएआई कहता है कि आधार अधिनियम के मुताबिक, ई-आधार कार्ड पूरा तरह से वैध है। हर कामों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।

4 of 5
ई आधार कार्ड - फोटो : Pixabay
इन तरीकों से कर सकते हैं मुफ्त में डाउनलोड

पहला तरीका
  • ई-आधार कार्ड को डाउनलोड करने के तीन तरीके हैं, जिसमें से पहला तरीका है आधार कार्ड का नंबर। आपके आधार पर आपका 12 अंकों का नंबर दिया होता है। इसकी मदद से आप अपने ई-आधार कार्ड को डाउलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई आधार कार्ड - फोटो : pixabay
दूसरा और तीसरा तरीका
  • वहीं, बात दूसरे तरीके की करें तो इसके लिए आपको एनरोलमेंट नंबर चाहिए होता है। ये आधार बनवाते समय मिली स्लिप यानी पर्ची पर होता है। जबकि तीसरा तरीका ये है कि आप ई-आधार कार्ड को वर्चुअल आईडी से भी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें