Diwali 2025 Investment Idea: दिवाली आने में अब महज कुछ दिन ही बाकी रह गए हैं। दिवाली के इस शुभ अवसर पर आप एक स्कीम में चंद हजार रुपये निवेश करके अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित कर सकते हैं। नौकरी करते हुए रिटायरमेंट के बाद के जीवन की फाइनेंशियल प्लानिंग शुरू कर देनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो 60 की उम्र के बाद आपको आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। आप म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।
लंबी समयावधि के लिए म्यूचुअल फंड निवेश योजना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है। लॉन्ग टर्म में यहां से आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। हालांकि, ध्यान रखने वाली बात है कि निवेश का यह क्षेत्र बाजार जोखिमों के अधीन आता है। आपको कितना रिटर्न मिलेगा यह बाजार के व्यवहार से तय होता है।