फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ladli Laxmi Yojana: बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक का खर्चा उठा रही है सरकार, जानें क्या है लाडली लक्ष्मी योजना

Mon, 07 Nov 2022 01:53 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ladli Laxmi Yojana - फोटो : Istock
Ladli Laxmi Yojana: देश में बेटियों को लेकर जागरूकता और उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम लाडली लक्ष्मी योजना है। लाडली लक्ष्मी योजना के जरिए सरकार राज्य की बेटियों के भविष्य को उज्ज्वल और उनको शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहती है। इस योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश सरकार ने साल 2007 में की थी। वहीं समय की मांग को देखते हुए मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 की शुरुआत की है। इस योजना का लाभ लेकर बेटियां आर्थिक और सामाजिक रूप से सुरक्षित बन सकती हैं। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Ladli Laxmi Yojana - फोटो : Istock
इस स्कीम के अंतर्गत बेटियों के नाम पर शासन की ओर से 1,18,000 रुपये की राशि का आश्वासन प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है। स्कीम के अंतर्गत पंजीकृत बेटियों को कक्षा 6 में प्रवेश करने से पर 2 हजार रुपये प्रदान किए जाते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Ladli Laxmi Yojana - फोटो : Istock
वहीं बालिका को कक्षा 9 में प्रवेश करने पर 4 हजार रुपये, 11वीं में 6 हजार रुपये एवं 12वीं में 6 हजार रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत बेटी के स्नातक या व्यवसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने पर 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दो किस्तों के रूप में दी जाती है। 

4 of 5
Ladli Laxmi Yojana - फोटो : Istock
बेटी की आयु 21 वर्ष पूरी होने पर, कक्षा 12वीं की परीक्षा में सम्मिलित होने पर एवं बालिका का विवाह, शासन द्वारा निर्धारित आयु पूरी करने के उपरांत होने पर एक लाख रुपये की राशि का अंतिम भुगतान किए जाने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ladli Laxmi Yojana - फोटो : Istock
अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं। ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इन दस्तावेजों के न होने पर आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है। इसमें आधार कार्ड, बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, माता पिता का पहचान पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों की जरूरत होगी।

PM Kisan Yojana: इन गलतियों से अटकी हो सकती है 12वीं किस्त, लाभ पाने के लिए करें यह काम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें