फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monsoon 2022 Bike Tips: बरसात के मौसम में बाइक चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

Fri, 01 Jul 2022 02:51 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Monsoon 2022 Bike tips and Tricks - फोटो : Istock
Monsoon 2022 Bike tips and Tricks: बरसात के मौसम में बाइक चलाना काफी मुश्किल काम होता है। मानसून सीजन में बाइक एक्सीडेंट की संख्या काफी बढ़ जाती है। ऐसे में आपको बाइक चलाते समय कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। मानसून सीजन में भारी बरसात के कारण सड़कें काफी गीली होती हैं। ऐसे में टायर स्लिप होने का खतरा काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा बारिश के मौसम में सड़कों पर काफी ज्यादा पानी भरा होता है। ऐस में बाइक ड्राइव करना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इस दौरान बाइक में भी कई समस्या आने लगती हैं। बारिश के सीजन में बाइक से जुड़ी दुर्घटनाओं के कई मामले सामने निकलकर आते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका विशेष ध्यान आपको बाइक राइड करते समय रखना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
Monsoon 2022 Bike Tips and Tricks - फोटो : Istock
अक्सर लोग बरसात के सीजन में हेलमेट पहनना पसंद नहीं करते। आपको ये गलती कभी नहीं करनी चाहिए। बाइक राइड करते समय हेलमेट पहनना जरूरी है। हेलमेट पहनने से आपको तेज बारिश में सुरक्षा मिलती है।
विज्ञापन

3 of 5
Monsoon 2022 Bike Tips and Tricks - फोटो : Istock
इसके अलावा बारिश में रोड गीली होने की वजह से अगर आपकी बाइक गलती से स्लिप होती है। इस स्थिति में हेलमेट पहनने के कारण आपको ज्यादा चोट नहीं आएगी।

4 of 5
Monsoon 2022 Bike Tips and Tricks - फोटो : Istock
बरसात के मौसम में आपको डिस्क और ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल काफी ध्यान से करना चाहिए। बारिश के सीजन में बाइक रोकने के लिए डिस्क ब्रेक को हल्का दबाएं। इसे तेज दबाने से आपकी बाइक असंतुलित होकर गिर सकती है। कोशिश करें कि बारिश के सीजन में एबीएस बाइक का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Monsoon 2022 Tips and Tricks - फोटो : Istock
बरसात के मौसम में आपको अपनी बाइक को औसत रफ्तार पर चलाना चाहिए। गीली सड़कों पर तेज रफ्तार से बाइक चलाने पर आपके साथ बड़ा हादसा हो सकता है। इसके अलावा बारिश के मौसम में सड़कों के बीच गढ्ढे पर पानी भर जाता है। ऐसे में आपको अपनी बाइक धीमी रफ्तार पर चलाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें