जहां एक तरफ राज्य सरकार अपने प्रदेश की जनता के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है, तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार द्वारा भी देश के अलग-अलग राज्यों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। इन योजनाओं का उद्धेश्य गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाना होता है। जैसे देश में किसानों के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाई जाती है, जिसका संचालन केंद्र सरकार करती है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। उन्हें सालाना 6 हजार रुपये 4 महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में दिए जाते हैं। बीते दिनों इस योजना की 11वीं किस्त आई और अब सभी को 12वीं किस्त का इंतजार है। लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्हें 11वीं किस्त का लाभ नहीं मिला। ऐसे में किसानों को 11वीं और 12वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये यानी 4 हजार रुपये एक साथ मिल सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि ये किन किसानों को और कैसे मिल सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...